12 July Petrol-Diesel Price: क्या आज बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम? इन बड़े शहरों में पेट्रोल अभी भी ₹110 के पार

punjabkesari.in Sunday, Jul 12, 2026 - 11:46 AM (IST)

Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में भारी गिरावट के बावजूद घरेलू स्तर पर आम जनता को महंगाई से राहत मिलती नहीं दिख रही है। आज यानि रविवार को भी देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें अपने उच्चतम स्तर से काफी नीचे आ चुकी हैं लेकिन भारतीय तेल कंपनियों ने घरेलू कीमतों को जस का तस रखा है।

कुछ समय पहले पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में जारी युद्ध और तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम आसमान छू रहे थे तब कई देशों ने अपने यहां ईंधन की कीमतें बढ़ा दी थीं। युद्ध के चरम के समय कच्चा तेल 112 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था। 

अब वैश्विक बाजार में सुधार के बाद कच्चे तेल की कीमतें घटकर 72 से 75 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गई हैं। इसके बावजूद भारत में तेल की कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
वहीं देश के कई बड़े शहरों और राज्यों की राजधानियों में पेट्रोल की कीमत अब भी 110 प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर बनी हुई है:

PunjabKesari

शहर,            पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर)
हैदराबाद,         ₹115.69
तिरुअनंतपुरम,  ₹115.49
कोलकाता,        ₹113.51
पटना,              ₹113.37
जयपुर,            ₹112.69
बेंगलुरु,           ₹111.68
मुंबई,              ₹111.21

PunjabKesari
अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल का आज का रेट

देश के अन्य प्रमुख महानगरों और एनसीआर (NCR) के इलाकों में पेट्रोल की कीमतें इस प्रकार हैं:

भुवनेश्वर: 108.97

चेन्नई: 107.76

गुरुग्राम: 102.97

ह भी पढ़ें: देशभर में चल रहे SIR के बीच बड़ा बदलाव: नए वोटरों के लिए फॉर्म 6 में जोड़ा गया नया सेक्शन, जानें क्या होगा फायदा?

दिल्ली: 102.12

नोएडा: 101.96

लखनऊ: 101.86

चंडीगढ़: 101.54

PunjabKesari

देश के प्रमुख शहरों में डीजल की कीमतें

डीजल के मोर्चे पर भी आम उपभोक्ताओं और ट्रांसपोर्टर्स को कोई राहत नहीं मिली है। तिरुअनंतपुरम और हैदराबाद जैसे शहरों में डीजल ₹100 के पार बिक रहा है:

तिरुअनंतपुरम: 104.40

हैदराबाद: 103.82

भुवनेश्वर: 100.68

बेंगलुरू: 99.56

चेन्नई: 99.55

नोएडा: 99.44

पटना: 99.36

यह भी पढ़ें: शिक्षा मंत्री का बड़ा एक्शन: धर्मेंद्र प्रधान ने पेपर खरीद मामले में NCERT अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का दिया आदेश

कोलकाता: 99.82

मुंबई: 97.83

जयपुर: 97.78

गुरुग्राम: 95.64

लखनऊ: 95.36

नई दिल्ली: 95.20

चंडीगढ़: 89.47

तेल कंपनियों द्वारा रेट न घटाए जाने के कारण अब उपभोक्ताओं में इस बात को लेकर चर्चा है कि वैश्विक बाजार का फायदा आम जनता की जेब तक कब पहुंचेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News