‘पागल’ कुत्ते का कहर, एक के बाद एक 40 लोगों को काटा; अस्पताल में मची चीख-पुकार

punjabkesari.in Thursday, Apr 23, 2026 - 01:38 AM (IST)

नेशनल डेस्कः मध्यप्रदेश के सतना शहर में बुधवार को एक कुत्ते ने करीब 40 लोगों को काट लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सभी का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। 

सतना जिला अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. शरद दुबे ने बताया कि एक कुत्ते ने शहर के गहरा नाला से लेकर अस्पताल चौक के बीच लगभग 40 लोगों को काटा और सभी घायलों का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को एंटी रैबीज का टीका लगाया जा रहा है। 

इस घटना में घायल सुंदरलाल साकेत नाम के एक व्यक्ति ने बताया कि वह अस्पताल चौक के पास चाय लेने आया हुआ था कि इसी दौरान एक भूरे रंग के कुत्ते ने उन्हें काट लिया। उन्होंने  बताया, "मैं किसी तरह अपनी जान बचाकर भागा। मेरे बाद उस कुत्ते ने लगातार करीब आठ-10 लोगों को मेरे सामने अपना शिकार बनाया।" 

इससे पहले इंदौर के महू में एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जब एक कुत्ते ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News