Delhi High Court में LIVE कार्यवाही के दौरान स्क्रीन पर अचानक चला अश्लील वीडियो, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2026 - 09:52 AM (IST)

Delhi High Court Hacked : दिल्ली हाईकोर्ट में बीते दिन उस समय बेहद असहज स्थिति पैदा हो गई जब मुख्य न्यायाधीश के निर्देश पर चल रही वर्चुअल सुनवाई में अज्ञात हैकर्स ने सेंध लगा दी। लाइव कार्यवाही के दौरान न केवल बार-बार रुकावट डाली गई बल्कि स्क्रीन पर आपत्तिजनक और अश्लील सामग्री भी दिखाई गई। इस गंभीर सुरक्षा चूक के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल साइबर यूनिट (IFSO) ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह घटना उस समय हुई जब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मामलों की नियमित सुनवाई चल रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुनवाई के बीच में अचानक अश्लील और अनुचित वीडियो चलने लगे जिससे अदालत का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया।

वर्चुअल कोर्टरूम में मौजूद लोगों के स्क्रीन पर बार-बार एक मैसेज फ्लैश हो रहा था— "You Are Hacked" (आप हैक हो गए हैं)। कार्यवाही के दौरान एक रिकॉर्डेड ऑडियो भी सुनाई दे रहा था जो बार-बार सिस्टम हैक होने का दावा कर रहा था।

यह भी पढ़ें: Delhi Rain: दिल्ली-NCR में आसमान से बरसेगी राहत, 50km की रफ्तार से चलेंगी ठंडी हवाएं, जानिए कब तक होगी बारिश?

अदालत की गरिमा से जुड़े इस संवेदनशील मामले के बाद हाईकोर्ट प्रशासन ने तुरंत दिल्ली पुलिस की IFSO (इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस) यूनिट से संपर्क किया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला अभी शुरुआती चरण में है। 

साइबर विशेषज्ञ 'लॉग रिकॉर्ड' (Log Records) खंगाल रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि घुसपैठ किस आईपी एड्रेस से की गई थी। वहीं सूत्रों के अनुसार यह मामला बिना अनुमति के डिजिटल कोर्टरूम में प्रवेश और न्याय प्रक्रिया में बाधा डालने से जुड़ा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News