दिल्ली से दोहा जा रही कतर एयरवेज की फ्लाइट की कराची में इमरजेंसी लैंडिंग, 100 से ज्यादा यात्री हैं सवार
punjabkesari.in Monday, Mar 21, 2022 - 11:24 AM (IST)
नई दिल्ली: ‘कतर एयरवेज़' के दिल्ली से दोहा जा रहे विमान के ‘कार्गो होल्ड' में से धुआं निकलने के संकेत के बाद, उसे सोमवार को कराची में आपात स्थिति में उतारा गया। विमान कम्पनी ने यह जानकारी दी। विमान कम्पनी ने एक बयान में बताया कि विमान कराची में सुरक्षित उतर गया है, जहां आपात सेवाएं उसकी जांच कर रही हैं। सभी यात्रियों को सीढ़ियों के जरिए विमान से उतार दिया गया है। कम्पनी ने कहा कि घटना की जांच जारी है और यात्रियों को दोहा तक पहुंचाने के लिए राहत उड़ान की व्यवस्था की जा रही है।
विमान कम्पनी ने कहा कि हमारे यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हम माफी मांगते हैं, आगे की यात्रा के लिए उनकी सहायता की जाएगी। ‘कतर एयरवेज़' ने कहा कि 21 मार्च को दिल्ली से दोहा जा रहे विमान संख्या क्यूआर579 के कार्गो होल्ड में से धुआं निकलने के संकेत के बाद आपात स्थिति की घोषणा की गई और उसे कराची में सुरक्षित उतार लिया गया।''
एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार एक कार्डियोलॉजिस्ट ने ट्वीट कर इस स्थिति की शिकायत की। डॉ. समीर गुप्ता ने ट्वीट किया कि QR579 की स्थिति क्या है - दिल्ली-दोहा फ्लाइट को कराची की ओर डायवर्ट किया गया? कोई जानकारी नहीं दी जा रही है, यात्रियों को कोई भोजन या पानी नहीं दिया जा रहा है। कस्टमर केयर को पता नहीं है। कृपया मदद करें।
वहीं, एक अन्य यात्री रमेश रालिया ने लिखा कि कई लोगों की दोहा से कनेक्टिंग फ्लाइट है लेकिन उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है कि विमान कराची से कब उड़ान भरेगा।
Qatar Airways QR579 diverted to Pakistan (Karachi) airport due to technical reasons. The flight was scheduled from Delhi to Doha. Over 100 passengers on board. Details awaited
— ANI (@ANI) March 21, 2022
