दिल्ली में भाजपा 6 सीट पर आगे, चांदनी चौक सीट पर कांग्रेस आगे

punjabkesari.in Tuesday, Jun 04, 2024 - 12:54 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सभी 7 पर आगे है और मनोज तिवारी ने 43,000 से अधिक मतों से बढ़त बना ली है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, चांदनी चौक से भाजपा के प्रवीण खंडेलवाल कांग्रेस के जय प्रकाश अग्रवाल से पीछे थे लेकिन बाद में उन्होंने 13,000 से अधिक वोटों से बढ़त बना ली। उत्तर पूर्व दिल्ली सीट से भाजपा के उम्मीदवार मनोज तिवारी कांग्रेस के कन्हैया कुमार से 43,649 मतों से आगे हैं।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार कमलजीत सहरावत आम आदमी पार्टी (आप) के महाबल मिश्रा से 44,357 मतों से और उत्तर पश्चिम दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार योगेंद्र चंदोलिया 76,022 मतों से आगे हैं। भाजपा के रामवीर सिंह बिधूड़ी दक्षिण दिल्ली सीट से ‘आप' के सही राम पहलवान से 25,829 मतों के अंतर से आगे हैं जबकि नयी दिल्ली सीट से भाजपा प्रत्याशी व वरिष्ठ नेता दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज 19,228 से अधिक मतों से आगे हैं। राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा का सीधा मुकाबला कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के गठबंधन से है। भाजपा ने 2014 और 2019 के आम चुनावों में दिल्ली की सभी 7 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 

10.15 बजे तक किसे कितने मिले वोट?

  1. मनोज तिवारी आगे (उत्तर पूर्वी दिल्ली) 44,907 वोट, कन्हैया कुमार पीछे चल रहे है।
  2. बांसुरी स्वराज आगे (नई दिल्ली) 36,858 वोट, सोमनाथ भारती पीछे चल रहे है।
  3. जय प्रकाश अग्रवाल आगे (चांदनी चौक) 28,487 वोट, प्रवीण खंडेलवाल पीछे चल रहे है।
  4. हर्ष मल्होत्रा आगे (पूर्वी दिल्ली) 39,218 वोट, कुलदीप कुमार पीछे चल रहे है।
  5. योगेंदर चंडोलिया आगे (उत्तर पश्चिमी दिल्ली) 49,530 वोट, उदित राज पीछे चल रहे है।
  6. कमलजीत सहरावत (पश्चिमी दिल्ली) – 72,505 वोट, महाबल मिश्रा पीछे चल रहे है।
  7. रामवीर सिंह बिधूरी (दक्षिणी दिल्ली) – 63,699, सहीराम पहलवान पीछे चल रहे है।

     

     

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mahima

Related News