G20 Summit: 'दिल्ली बनेगा खालिस्तान', 5 से ज्यादा मेट्रो स्टेशन पर लिखे गए नारे, छानबीन में जुटी पुलिस
punjabkesari.in Sunday, Aug 27, 2023 - 12:37 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को आयोजित होने वाला है। इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए तैयारियां भी जोरों शोरों पर चली हुई है। इसी बीच दिल्ली के पांच मेट्रो स्टेशनों पर खलिस्तानी संबंधी नारे लिखे गए है। इन नारों में 'दिल्ली बनेगा खालिस्तान और खालिस्तान जिंदाबाद' लिखा गया है। जी20 शिखर सम्मेलन से ठीक पहले इस घटना से दिल्ली में हड़कंप मच गया है। दिल्ली पुलिस इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है। इसके अलावा खुफिया एजेंसियों ने भी छानबीन शुरू कर दी है।
Ahead of the G20 Summit, Sikhs For Justice (SFJ) released raw footage of Delhi metro stations where Khalistan pro slogans are written. SFJ activists were present in multiple metro stations in Delhi from Shivaji Park to Punjabi Bagh with pro-Khalistan slogans: Delhi Police
— ANI (@ANI) August 27, 2023
दिल्ली पुलिस ने खलिस्तानी नारों की पुष्टि करते हुए कहा कि, 'G20 शिखर सम्मेलन से पहले, सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) ने दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के कच्चे फुटेज जारी किए, जहां खालिस्तान समर्थक नारे लिखे हुए हैं। एसएफजे कार्यकर्ता दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशनों पर शिवाजी पार्क से पंजाबी बाग तक खालिस्तान समर्थक नारे के साथ मौजूद थे।' दिल्ली मेट्रो रेल निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘यह कानून-व्यवस्था से जुड़ा मामला है। हम इसमें दिल्ली पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे।'' शिखर सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी में नौ और 10 सितंबर को किया जाएगा। इसमें यूरोपीय संघ और आमंत्रित अतिथि देशों के 30 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष एवं शीर्ष अधिकारियों और 14 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के भाग लेने की संभावना है।
इससे पहले पीएम मोदी दिल्लीवासियों से शनिवार को अपील की कि अगले महीने यहां जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन के कारण कई देशों के नेताओं की मौजूदगी के कारण हो सकने वाली असुविधा के बावजूद वे इस आयोजन को सफल बनाने में मदद करें। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘पूरा देश जी20 शिखर सम्मेलन का मेजबान है, लेकिन मेहमान दिल्ली में आ रहे हैं। दिल्लीवासियों पर इस जी20 शिखर सम्मेलन को सफल बनाने की विशेष जिम्मेदारी है। उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि देश की प्रतिष्ठा पर तनिक भी आंच न आए।''
उन्होंने स्वीकार किया कि दिल्लीवासियों को यातायात नियमों में बदलाव के कारण असुविधा झेलनी पड़ सकती है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘पांच सितंबर से 15 सितंबर तक बहुत असुविधा होगी और उसके लिए मैं पहले से माफी मांगता हूं। वे हमारे मेहमान हैं। यातायात नियम बदल जाएंगे। आपको कई जगहों पर जाने से रोका जाएगा लेकिन कुछ चीजें जरूरी हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘जी20 में दिल्लीवासियों की बड़ी जिम्मेदारी है। यह सुनिश्चित करना आपकी जिम्मेदारी है कि देश का तिरंगा शान से ऊंचा लहराता रहे।''