अर्थ आवर की पहल में शामिल हुए दिल्ली और मुंबई, इंडिया गेट और CSMT स्टेशन के लाइट्स किए गए बंद

punjabkesari.in Saturday, Mar 30, 2019 - 10:30 PM (IST)

नई दिल्लीः अर्थ आवर की पहल में शनिवार को भारत के शहरों ने भी हिस्सा लिया। इस पहल के तहत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट पर लाइट्स बंद कर दिए गए। वहीं, मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के लाइट्स को भी बंद कर दिया गया। बता दें कि दुनियाभर में शनिवार रात 8.30 बजे से 9.30 बजे तक अर्थ आवर मनाया गया। इसमें शामिल होने वाले लोगों और प्रतिष्ठानों ने एक घंटे के लिए लाइट्स बंद रखे।

दरअसल, ऊर्जा की बचत कर पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से अर्थ आवर मनाया जाता है। इस साल अर्थ आवर का थीम ‘जीने का तरीका बदलो’ रखा गया है। इस साल अर्थ आवर में 187 देशों के सात हजार से ज्यादा शहरों ने हिस्सा लिया। 

वैश्विक संस्था वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर इसका आयोजन करता है। इसे जनभागीदारी बनाने के लिए वह सोशल मीडिया का भी सहारा लेता है। अर्थ आवर की शुरुआत साल 2007 में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुई थी और यह उसका 13वां संस्करण है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News