दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, आकासा और स्पाइसजेट विमान के विंग आपस में टकराए
punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 04:54 PM (IST)
नेशनल डेस्क: दिल्ली एयरपोर्ट पर आज एक बड़ा हादसा होते- होते बच गया। यहां पर टैक्सीवे पर आवाजाही के दौरान आकासा एयर और स्पाइसजेट के दो विमानों के बीच मामूली टक्कर हो गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी यात्री या क्रू मेंबर को चोट नहीं आई है, लेकिन विमानों के पंखों को कुछ नुकसान पहुँचा है।

अकासा एयर ने जारी किया बयान
इस घटना पर अकासा ने अपना बयान जारी करते हुए कहा है कि दिल्ली से हैदराबाद जाने वाली थी। शुरुआती जानकारी के दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि अकासा का विमान खड़ा था, जबकि स्पाइसजेट ने उसे टक्कर मारी। इस घटना के बाद सभी पेसेंजर्स और चालक दल को सेफली विमान से उतारा गया। इस मामले में संबंधित अधिकारियों को सूचित कर मामले की जांच शुरु कर दी गई है।

स्पाइसजेट ने भी दिया स्पष्टीकरण
इस संबंध में स्पाइसजेट ने एक बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि 16 अप्रैल 2026 को दिल्ली हवाई अड्डे पर टैक्सींग के दौरान अकासा एयर के B737‑700 विमान के साथ एक घटना हुई। इसमें स्पाइसजेट विमान के दाहिने विंगलेट और एक दूसरी एयरलाइन के प्लेन के बाएं horizontal stabilizer को हानि हुई है। आगे किसी भी प्रकार की कोई अनहोनी न हो इसके लिए सावधानी बरतते हुए स्पाइसजेट के विमान को दिल्ली में ही रोक दिया गया है।
