बारिश से सुधरी दिल्ली की आबोहवा, एयर क्वालिटी में हल्का सुधार

punjabkesari.in Friday, Feb 08, 2019 - 11:32 AM (IST)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में दो दिनों तक सर्दी से थोड़ी राहत के बाद गुरुवार को मौसम ने करवट बदली और सुबह से तेज हवाओं के साथ रिमझिम बारिश हुई और कई इलाकों में बारिश होने से आबोहवा में ठंडक बढ़ गई। बारिश के चलते राजधानी की हवा में भी हल्का सुधार हुआ है।

 

PunjabKesari

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज वायु की गुणवत्ता में हालांकि थोड़ी सुधार हुई लेकिन 224 सूचकांक के साथ यह खराब श्रेणी में दर्ज हुई। बुधवार को वायु की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’श्रेणी की थी।  राजधानी में हालांकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के हिसाब से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है।  

PunjabKesari

मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है लेकिन बारिश और तेज सर्द हवा चलने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट के असार हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।   विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे आद्र्रता का स्तर 89 प्रतिशत दर्ज किया गया। 


PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News