रक्षा मंत्री जाएंगे फ्रांस, 8 अक्टूबर को राफेल में भरेंगे उड़ान

punjabkesari.in Thursday, Oct 03, 2019 - 08:56 PM (IST)

नई दिल्लीः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आठ अक्टूबर को पेरिस में फ्रांस के वायुसेना अड्डे पर राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरेंगे। अधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि सिंह का सात अक्टूबर को तीन दिवसीय यात्रा के लिये पेरिस रवाना होने का कार्यक्रम है, जहां आठ अक्टूबर को भारतीय वायुसेना के स्थापना दिवस पर भारत को पहला राफेल लड़ाकू विमान सौंपा जाएगा। फ्रांस को कुल 36 राफेल लड़ाकू विमान सौंपने हैं।
PunjabKesari
सूत्रों ने कहा कि रक्षा मंत्री विमान हासिल करने के बाद उसमें उड़ान भरेंगे। कार्यक्रम में फ्रांस के शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ साथ रफाल की निर्माण कंपनी डसो एविएशन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। सिंह नौ अक्टूबर को फ्रांस के शीर्ष रक्षा अधिकारियों के साथ दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के उपायों पर व्यापक चर्चा करेंगे।
PunjabKesari
सूत्रों ने कहा कि भारतीय वायुसेना का एक उच्चस्तरीय दल फ्रांसीसी अधिकारियों के साथ कार्यक्रम को लेकर समन्वय के लिये पहले से ही पेरिस में है। भारत ने 2016 में फ्रांस के साथ 58,000 करोड़ रुपये में 36 लड़ाकू विमान खरीदने के लिये करार किया था। यह विमान बड़ी मात्रा में शक्तिशाली हथियार और मिसाइल ले जाने में सक्षम हैं।
PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News