सुसाइड या मर्डर...घर में मिलीं एक ही परिवार के 4 लोगों की लाश, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Friday, Mar 28, 2025 - 10:19 PM (IST)

कोदागुः पोन्नमपेट तालुका में शुक्रवार को एक परिवार के चार सदस्य अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान महिला नागी (32), उसकी सात वर्षीय बेटी कावेरी, नागी के पिता करिया (75) और नागी की माता गौरी (70) के रूप में हुई है। 

पुलिस को संदेह है इन हत्याओं में नागी के पति गिरीश (35) की संलिप्ता हो सकती है, क्योंकि वह फिलहाल फरार है। पुलिस के अनुसार, यह घटना तब प्रकाश में आई जब ‘कॉफी एस्टेट' में काम करने वाले नागी और गिरीश कई दिनों से काम पर नहीं गए, जिसके कारण उनके साथ काम करने वाले अन्य लोग उनकी तलाश में निकले। 

पुलिस ने बताया कि नागी और गिरीश अपनी बेटी के साथ करिया के घर पर रह रहे थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और मुख्य संदिग्ध गिरीश को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई हैं।'' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News