पेरिस में हीटवेव का खतरा, ओलंपिक्स में स्थिति खराब होने की आशंका

punjabkesari.in Monday, Jul 22, 2024 - 12:30 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पेरिस में 100 साल बाद फिर से ओलंपिक हो रहा है।  इतने सालों में यहां पर तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। इतने समय में पेरिस में 50 हीटवेव की  घटनाएं सामने आई हैं।  ऐसे में अब आयोजकों और खिलाड़ियों को  इस बात की चिंता है कि इस खेल का आयोजन कैसे होगा। 

साल 2003 में पेरिस ने हीटवेव का सामना किया था। उस समय यहां पर 14 हजार लोगों की मौत हुई थी। अब कहा जा रहा है कि ओलंपिक्स के दौरान पेरिस में दो हफ्ते तक हीटवेव की आशंका है। इससे पहले ऐसा साल 2003 में हुआ था। 2003 की तुलना में इस बार स्थिति ज़्यादा खराब होने की आशंका है।  

पेरिस में तेज़ गर्मी के बीच मैराथन, टेनिस, बीच वॉलीबॉल प्रभावित हो सकता है। ऐसे में खेल देखने आए दर्शकों की हालत खराब हो सकती है। इससे पहले टोक्यो ओलंपिक्स में भी खिलाड़ियों की हालत खराब हुई थी । उस समय यहां पर तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर था. साथ ही 80 फीसदी ह्यूमिडिटी थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News