देश में पांचवी बार कोविड टीकाकरण 1 करोड़ के पार, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर दी जानकारी

punjabkesari.in Monday, Sep 27, 2021 - 11:32 PM (IST)

नई दिल्लीः देश में पिछले 24 घंटों में 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई। भारत में ये पांचवी बार है कि कोरोना वैक्सीन की 1 करोड़ से ज्यादा डोज दी गई। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसको लेकर ट्वीट किया। उन्होंने कहा, “भारत ने कोरोना को एक पंच दिया – 5वीं बार 1+ करोड़ टीकों का रिकॉर्ड हासिल किया। देश में सुबह 7 बजे तक 86,01,59,011 वैक्सीनेशन हुआ है। कुल 1,03,71,418 स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों को पहला डोज लगाया है और 88,35,377 को दूसरा डोज लगाया है। 1,83,49,453 फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को पहला कोरोना डोज दिया है जबकि 1,48,33,709 को दूसरा डोज दिया गया है।
PunjabKesari

वहीं देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार कमी आ रही है। देश में बीते कुछ दिनों से कोरोना से राहत मिलती दिख रही है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 26 हजार नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक ये जानकारी मिली है। इस दौरान 276 लोंगों की कोरोना से मौत हुई है। इस दौरान 29,621 लोग ठीक हुए हैं। देश में रिकवरी रेट 97.78% पर है। 

देश में फिलहाल एक्टिव केस भी घटकर 2,99,620 हो गए हैं। ये आंकड़ा 191 दिन बाद सबसे कम देखने को मिला है। छह महीने से अधिक समय के बाद देश में पहली बार इस बीमारी के सक्रिय मामलों की संख्या तीन लाख से कम हो गई है। वहीं कुल सक्रिय मामलों में लगभग 55 फीसदी मरीज अकेले केरल में हैं। केरल में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या इस समय 1.63 लाख से अधिक है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News