DA Hike Update: क्यों हो रही है DA Hike में देरी? जानें वे 5 बड़े कारण जो रोक रहे हैं आपका पैसा
punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 05:02 PM (IST)
DA Hike Update: केंद्र सरकार के करोड़ों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) का इंतजार लंबा होता जा रहा है। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि इस साल होली के आसपास DA बढोतरी का या फिर अप्रैल की शुरुआत में DA बढोतरी का ऐलान किया जा सकता है। इसी बीच 8th Pay Commission के लागू होने के बीच इस देरी ने कर्मचारियों की धड़कनों को बढ़ा दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह देरी केवल प्रशासनिक नहीं है, बल्कि इसके पीछे कुछ ठोस रणनीतिक कारण हो सकते हैं। आइए समझते हैं कि आखिर इस बार पेच कहाँ फंसा है।

DA घोषणा में देरी के 5 मुख्य कारण
-
8वें वेतन आयोग का ट्रांजिशन: अब 8वां वेतन आयोग प्रभावी हो चुका है, इसलिए महंगाई भत्ते के समायोजन को नए वेतन ढांचे के साथ तालमेल बिठाना पड़ रहा है। इसके लिए अतिरिक्त प्रशासनिक जांच और डेटा विश्लेषण की आवश्यकता है।
-
कैबिनेट की मंजूरी की प्रक्रिया: किसी भी बढ़ोतरी (भले ही वह 2% क्यों न हो) के लिए वित्त मंत्रालय की समीक्षा और फिर केंद्रीय कैबिनेट की अंतिम मुहर जरूरी होती है। इस लंबी प्रक्रिया के कारण समय लग रहा है।
-
CPI-W डेटा का सटीक मिलान: महंगाई भत्ते की गणना 'कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स' (CPI-W) के 12 महीनों के औसत पर आधारित होती है। आंकड़ों को अंतिम रूप देने में सावधानी बरती जा रही है ताकि भविष्य में किसी सुधार की जरूरत न पड़े।
-
एरियर और सैलरी का कॉर्डिनेशन: सरकार अक्सर एरियर, पेंशन और वेतन के वितरण को एक साथ सिंक करने के लिए समय में थोड़ा बदलाव करती है, ताकि भुगतान प्रक्रिया सुचारू रहे।
-
मूल वेतन में विलय (Merger) की संभावना: ऐतिहासिक रूप से जब भी DA 50% की सीमा पार करता है, तो इसे मूल वेतन (Basic Pay) में विलय करने पर विचार किया जाता है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रणनीतिक निर्णय लेने में समय लगना स्वाभाविक है।
ये भी पढ़ें- Retirement Planning: रिटायरमेंट के बाद चाहिए नियमित आय? ये 4 AI ऐप्स करेंगे आपकी मदद
क्या वेतन ढांचे में बड़ा बदलाव होने वाला है?
विशेषज्ञों के अनुसार, चूंकि DA पहले ही 50% के स्तर को पार कर चुका है, इसलिए देरी का कारण Structural Arithmetic हो सकता है। साल 2004 का उदाहरण देते हुए जानकारों का कहना है कि तब DA के 50% पार होते ही उसे बेसिक पे में मिला दिया गया था। क्या सरकार 8वें वेतन आयोग के तहत ऐसा ही कोई बड़ा कदम उठाने वाली है? यह एक बड़ा सवाल है।
ये भी पढ़ें- iPhone 17 Price Discount: Good news! 45,000 से भी कम कीमत पर मिल रहा है iPhone 17, जल्दी से चेक करें पूरी डिस्काउंट की डिटेल
कर्मचारियों के लिए क्या है अच्छी खबर?
ज्यादातर संकेतों के अनुसार, अप्रैल महीने में 2% DA बढ़ोतरी की घोषणा होने की पूरी संभावना है। कर्मचारियों को वित्तीय रूप से कोई नुकसान नहीं होगा क्योंकि संशोधित दरें 1 जनवरी, 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी और बकाया राशि (Arrears) का भुगतान किया जाएगा।
