सरकारी कर्मचारियों को तोहफा: DA में 3% बढ़ोतरी को मंजूरी, सैलरी-पेंशन में होगा इजाफा

punjabkesari.in Wednesday, Oct 28, 2026 - 03:40 PM (IST)

नई दिल्ली: दीपावली से पहले केंद्रीय और राज्य कर्मचारियों को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। बढ़ती हुई महगाई से सरकारी कर्मचारियों को राहत मिल सकती है। दरअसल, सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में3% की बढ़ोतरी को आधिकारिक रूप से मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। इस फैसले के बाद अब कर्मचारियों के वेतन और पेंशनर्स की पेंशन में सीधा और शानदार इजाफा देखने को मिलेगा। महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बढ़ती महंगाई के असर से बचाने और उनके जीवन स्तर को संतुलित रखने के लिए दिया जाने वाला अतिरिक्त पैसा होता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News