अगले 48 घंटे में चलेंगी तेज हवाएं, और खतरनाक होगा चक्रवाती तूफान ‘बिपोरजॉय’...इन राज्यों में अलर्ट

punjabkesari.in Friday, Jun 09, 2023 - 02:24 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भीषण चक्रवातीय तूफान बिपोरजॉय पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के सूत्रों के मुतबाकि यह तूफान शुक्रवार तड़के 05:30 बजे, गोवा से लगभग 820 किमी पश्चिम में, मुंबई से 840 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में, पोरबंदर से 850 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में और कराची से 1,140 किमी दक्षिण में पहुंचा। उन्होंने बताया कि अगले 48 घंटों के दौरान हवाओं की रफ्तार धीरे-धीरे और तेज होंगी, जिसके बाद तीन दिनों के दौरान इन हवाओं का रुख लगभग उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर और उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर मुड़ जाएगा।

 

चक्रवाती तूफान बिपोरजॉय का प्रभाव मानसून पर भी पड़ा है। इसलिए इसकी शुरुआत धीरे हुई है। बता दें कि 8 जून को मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। मानसून केरल से दक्षिण तमिलनाडु, मन्नार की खाड़ी और दक्षिण पश्चिम,मध्य और उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों की ओर बढ़ रहा है।

 

कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र तट पर 9 से 10 जून तक समुद्र में ऊंची लहरें उठने की संभावना है। इसे लेकर मछुआरों को अलर्ट किया गया है और तट से वापस लौट को कहा गया है। कोंकण के तटीय इलाके रायगढ़, रत्नागिरी समेत मुंबई, पालघर में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बिपरजॉय का प्रभाव इन इलाकों में सबसे ज्यादा होने वाला है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News