Heavy Rain Alert: चक्रवाती तूफान का अलर्ट! ओले भी गिरेंगे, इन 11 राज्यों में होगी भीषण बारिश

punjabkesari.in Sunday, Apr 13, 2025 - 10:50 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश के मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भयंकर बारिश, ओले गिरने, चक्रवाती तूफान और लू चलने की चेतावनी जारी की है। यह बदलाव अगले 5 दिनों तक देखने को मिलेगा। 11 से ज्यादा राज्यों में इसका व्यापक असर दिखेगा। कहीं बारिश तो कहीं तेज धूप और लू लोगों की परेशानी बढ़ाएगी। जानिए आज और आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया है कि देश के कई हिस्सों में मौसम प्रणाली (weather system) एक्टिव हो चुकी है। इससे अगले कुछ दिनों में पूर्वी और मध्य भारत में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। जिन राज्यों में भारी बारिश की संभावना है, वे हैं – असम, मेघालय, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और त्रिपुरा।

कहां-कहां गिरेंगे ओले?

14 और 15 अप्रैल को झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में ओले गिरने की संभावना जताई गई है। इससे किसानों की फसल को नुकसान हो सकता है।

चक्रवाती तूफान की चेतावनी

मौसम विभाग ने बताया कि देश के दक्षिणी हिस्से में चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) बना हुआ है। इसके कारण तमिलनाडु, पुडुचेरी, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तरी कर्नाटक में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश होगी।
केरल और दक्षिण कर्नाटक में भी तेज़ तूफान और बारिश का असर 3 दिनों तक रहेगा।

दिल्ली-NCR में तेज धूप और लू

दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले 2-3 दिन मौसम गर्म रहेगा। 14 और 15 अप्रैल को साफ मौसम और तेज धूप का असर दिखेगा। 16 अप्रैल से लू चलने की संभावना है।
दिल्ली का अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

तापमान में तेजी से होगी बढ़ोतरी

आईएमडी के अनुसार:

  • उत्तर-पश्चिम भारत में 14 से 18 अप्रैल तक अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री की बढ़ोतरी होगी।

  • मध्य भारत में 14 से 19 अप्रैल तक पारा 2-4 डिग्री तक चढ़ेगा।

  • पश्चिम भारत में अगले 5 दिनों में तापमान 42 डिग्री तक जा सकता है।

हीटवेव का खतरा भी बरकरार

मौसम विभाग ने कई राज्यों में हीटवेव और लू (Heatwave Alert) की चेतावनी जारी की है।
इन राज्यों में लू चलने की आशंका है:

  • पश्चिमी राजस्थान – 14-15 अप्रैल

  • तेलंगाना – 14 अप्रैल

  • गुजरात, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान – 15 से 19 अप्रैल

  • पश्चिमी मध्य प्रदेश – 15 से 19 अप्रैल

  • आंध्र प्रदेश और यनम – भीषण गर्मी

कहां दर्ज हुई बारिश और तूफान?

पिछले 24 घंटों में इन राज्यों में बारिश और तूफान दर्ज किया गया:

  • हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और सिक्किम में बारिश और ओले गिरे।

  • उत्तराखंड, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में तेज़ हवाएं और आंधी-तूफान चला।

  • उप-हिमालयी क्षेत्रों और पूर्वोत्तर भारत में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

लोगों को अलर्ट रहने की सलाह

IMD ने लोगों से अपील की है कि वे:

  • तेज बारिश और तूफान के दौरान घर से बाहर न निकलें।

  • ओलावृष्टि से फसलों को बचाने के उपाय करें।

  • गर्मी में लू से बचने के लिए धूप में बाहर जाने से बचें, पानी पिएं और छाया में रहें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ashutosh Chaubey

Related News