8th Pay Commission: सैलरी बढ़ने की खुशी पड़ न जाए भारी! इस Whatsapp Scam को लेकर गृह मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट
punjabkesari.in Monday, Feb 16, 2026 - 06:16 PM (IST)
8th Pay Commission Salary Calculator Scam: अगर आप सरकारी कर्मचारी या पेंशनर हैं और 8th Pay Commission का फायदा आपको भी मिलने वाला है तो जरा अलर्ट हो जाएं है। अगर आपको व्हाट्सएप पर 8th Pay Commission Salary Calculator का कोई मैसेज पाकर खुश हो रहे हैं, तो रुक जाइए! यह आपकी खुशी नहीं, बल्कि आपकी जमापूंजी लूटने की एक बड़ी साजिश हो सकती है।
<
सरकारी कर्मचारियों को WhatsApp पर message भेजकर कहा जा रहा है कि 8वें वेतन आयोग लागू होने पर उनकी salary कितनी होगी, यह जानने के लिए एक APK file download करें
— CyberDost I4C (@Cyberdost) February 13, 2026
जैसे ही APK install की जाती है, mobile ka access fraudsters ke paas chala jaata hai#APKScamAlert #PayCommissionScam pic.twitter.com/UO6hSMkMmj
>
क्या है यह नया 'APK' स्कैम?
साइबर अपराधी व्हाट्सएप पर एक मैसेज भेज रहे हैं जिसमें दावा किया जाता है कि कर्मचारी एक खास फाइल डाउनलोड करके अपनी बढ़ी हुई सैलरी का पता लगा सकते हैं। इस मैसेज के साथ एक .APK फाइल (जैसे- 8th_CPC_Calculator.apk) अटैच होती है। जैसे ही कोई यूजर इस फाइल को डाउनलोड कर इंस्टॉल करता है, उसके फोन का पूरा कंट्रोल हैकर्स के पास चला जाता है। यह मैलवेयर आपके फोन से बैंक डिटेल्स, निजी जानकारी और यहाँ तक कि OTP भी चुरा लेता है, जिससे चंद मिनटों में आपका खाता साफ हो सकता है।

सरकार ने क्या कहा?
गृह मंत्रालय के 'साइबर दोस्त' और भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) ने स्पष्ट किया है कि:
1. सरकार कभी भी WhatsApp के जरिए कोई ऐप या फाइल नहीं भेजती।
2. सैलरी या पेंशन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी केवल https://8cpc.gov.in/ या आधिकारिक सरकारी पोर्टल्स पर ही उपलब्ध होती है।
3. किसी भी अनवेरिफाइड सोर्स (Third-party links) से ऐप डाउनलोड करना आपके डेटा और पैसे के लिए बड़ा खतरा है।
खुद को कैसे सुरक्षित रखें?
- अनजान फाइल न खोलें: व्हाट्सएप पर आई किसी भी .APK या अनजान फाइल को डाउनलोड न करें।
- सेटिंग्स बदलें: अपने फोन में 'Install from Unknown Sources' के विकल्प को हमेशा बंद रखें।
- शिकायत करें: यदि आप ठगी का शिकार होते हैं, तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट दर्ज करें।
