धोनी के आउट होते ही वायरल हुई ''क्यूट'' गर्ल, लोग कर रहे खूब पसंद, देखें VIDEO
punjabkesari.in Monday, Mar 31, 2025 - 11:48 AM (IST)

नेशलन डेस्क: आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के आउट होने का एक खास पल सोशल मीडिया पर छा गया। स्टेडियम में मौजूद एक लड़की का रिएक्शन इतनी तेजी से वायरल हुआ कि वह रातों-रात सुर्खियों में आ गई। राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में आखिरी ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 20 रन चाहिए थे। उस वक्त धोनी और रविंद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद थे और फैंस को उम्मीद थी कि धोनी एक बार फिर से कमाल दिखाएंगे। लेकिन संदीप शर्मा ने पहली ही गेंद पर धोनी को बाउंड्री के पास कैच आउट करा दिया, जिससे मैच राजस्थान के पक्ष में चला गया।
A fan reaction when Dhoni got out #CSKvsRRpic.twitter.com/7upKiliFq5
— Sunil the Cricketer (@1sInto2s) March 30, 2025
लड़की का रिएक्शन हुआ वायरल
धोनी के आउट होने के बाद कैमरे की नजर स्टेडियम में बैठी एक लड़की पर गई, जो बेहद मायूस नजर आई। उसकी भावनाएं उसके चेहरे पर साफ दिख रही थीं। इस मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और देखते ही देखते लोग इस लड़की को 'धोनी फैन गर्ल' कहने लगे।
फैंस का दिल टूटा, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़
धोनी के आउट होने और CSK की हार के बाद फैंस सोशल मीडिया पर अपनी निराशा जाहिर करने लगे। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर कई लोगों ने लिखा कि धोनी अगर थोड़ी देर और टिकते, तो शायद चेन्नई यह मैच जीत सकती थी। वायरल लड़की को लेकर कई मीम्स भी बनाए जा रहे हैं, जिसमें लिखा जा रहा है – "धोनी के आउट होने पर सिर्फ यह लड़की ही नहीं, करोड़ों फैंस रो पड़े।"
धोनी का प्रदर्शन और CSK की हार
इस मैच में धोनी ने नंबर-7 पर बल्लेबाजी करते हुए 11 गेंदों में 16 रन बनाए, जिसमें 1 छक्का और 1 चौका शामिल था। फैंस को उम्मीद थी कि वह अपनी पुरानी लय में नजर आएंगे, लेकिन संदीप शर्मा ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। चेन्नई सुपर किंग्स यह मुकाबला 6 रनों से हार गई, जिससे फैंस को बड़ा झटका लगा।
कैमरे में कैद हुए इमोशनल मोमेंट्स
धोनी का विकेट गिरते ही स्टेडियम में एक पल के लिए सन्नाटा छा गया। कैमरे ने वहां बैठे कई भावुक चेहरों को कैद किया, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उस 'क्यूट' लड़की ने खींचा, जिसकी निराशा पूरे धोनी फैंस की भावनाओं को बयां कर रही थी।