Dhoni की कार में दिखी सिगरेट की डिब्बी! वायरल Video ने बढ़ाया विवाद, जानें क्यों?

punjabkesari.in Tuesday, Dec 30, 2025 - 09:49 AM (IST)

नेशनल डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चर्चा में हैं लेकिन इस बार वजह खेल नहीं बल्कि एक वायरल वीडियो है। हाल ही में धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बर्थडे पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है जिसमें उनकी कार के अंदर सिगरेट की एक डिब्बी नजर आ रही है।

क्या है वायरल वीडियो का सच?

वीडियो उस वक्त का है जब धोनी सलमान खान की पार्टी में शामिल होने के लिए अपनी कार से पहुंच रहे थे। धोनी की झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में फोटोग्राफर्स ने उनकी कार को घेर लिया था। इसी बीच एक कैमरामैन ने कार के अंदर की तस्वीरें लेने के लिए कैमरा जूम किया। वीडियो में कार के पिछले हिस्से में सिगरेट की एक डिब्बी रखी हुई दिखाई दे रही है। धोनी कार की अगली सीट पर बैठे थे जबकि उनकी पत्नी साक्षी और एक अन्य व्यक्ति पीछे बैठे थे। सिगरेट की डिब्बी पीछे रखी होने के कारण यह कहना मुश्किल है कि वह धोनी की थी या उनके साथ मौजूद किसी अन्य व्यक्ति की।

पुराने विवाद भी हुए ताजा

धोनी का नाम स्मोकिंग विवादों से पहली बार नहीं जुड़ा है। इससे पहले भी कुछ वाकये सुर्खियों में रह चुके हैं:

  1. हुक्का पीते हुए वीडियो: कुछ समय पहले धोनी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह एक पार्टी में हुक्का पीते नजर आए थे। उस समय भी फैंस दो गुटों में बंट गए थे कुछ ने इसे उनकी निजी पसंद बताया, तो कुछ ने उनकी कैप्टन कूल वाली छवि पर सवाल उठाए।

  2. इरफान पठान का बयान: क्रिकेटर इरफान पठान का भी एक पुराना वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने हुक्के को लेकर टिप्पणी की थी। हालांकि इरफान ने बाद में सफाई दी थी कि उनके बयान को गलत संदर्भ में धोनी से जोड़कर पेश किया जा रहा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Cidhant (सिद्धांत) (@thecidhant)

 

सोशल मीडिया पर प्रशंसकों की प्रतिक्रिया

एमएस धोनी करोड़ों युवाओं के आदर्श हैं। टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जैसे खिताब भारत को दिलाने वाले इस दिग्गज खिलाड़ी की हर गतिविधि पर फैंस की नजर रहती है। कई फैंस का मानना है कि धोनी अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और उनकी निजी जिंदगी में वे क्या करते हैं यह उनका अपना फैसला है। वहीं कुछ लोगों का तर्क है कि एक नेशनल आइकन होने के नाते उन्हें सार्वजनिक रूप से ऐसी चीजों से बचना चाहिए जो युवाओं को गलत संदेश दे सकती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News