हिमाचल की संस्कृति बहुत खास है, इंदिरा गांधी ने राज्य बनाया : प्रियंका

punjabkesari.in Monday, Jan 25, 2021 - 10:54 PM (IST)

नई दिल्लीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर सोमवार को कहा कि इस राज्य की संस्कृति बहुत खास है और इसे राज्य का दर्जा इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री काल में मिला था। 
PunjabKesari
उन्होंने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘आज हिमाचल प्रदेश का 50वां स्थापना दिवस है। हिमाचल के लोग मेरे दिल के बहुत करीब हैं। उनकी संस्कृति और सभ्यता बहुत खास है। इसका आदर करते हुए ही इंदिरा जी ने हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया।'' 

प्रियंका ने कहा, ‘‘मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि मेरा घर उसी जगह पर बना है जहां इंदिरा जी ने खुशी के कई लम्हे बिताए और हिमाचल प्रदेश भी मेरा घर है। मैं प्रदेश की भलाई और प्रगति के लिए प्रार्थना करती हूं।'' उल्लेखनीय है कि शिमला में प्रियंका का अपना घर है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News