Maharashtra: सड़क पर रेंगता दिखा 8 फुट लंबा मगरमच्छ, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

punjabkesari.in Monday, Jul 01, 2024 - 02:52 PM (IST)

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के तटीय शहर रत्नागिरी में आठ फुट लंबे एक मगरमच्छ के बारिश से भीगी सड़क पर रेंगने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मगरमच्छ का यह वीडियो किसी ऑटो रिक्शा चालक ने बनाया है।
PunjabKesari
एक अधिकारी ने बताया कि यह वीडियो रत्नागिरी जिले में चिपलुन शहर के चिंचनाका इलाके में बारिश के बीच एक ऑटो रिक्शा चालक ने बनाया। वीडियो में कुछ अन्य वाहन भी दिखाई दे रहे हैं और एक ऑटो रिक्शा चालक हेडलाइट जलाकर मगरमच्छ का पीछा करने की कोशिश करते दिखाई दे रहा है।

PunjabKesari

अधिकारी ने बताया कि मगरमच्छ संभवत: पास की शिव या वाशिष्ठी नदियों से बहकर शहर में घुसा होगा। आसपास से गुजर रहे कई लोगों ने भी मगरमच्छ की सड़क पर रेंगते हुए वीडियो बनाई और उसे सोशल मीडिया पर साझा किया। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि यह घटना रविवार रात की है। 

PunjabKesari
ये भी पढ़ें.....
सैलरी पर रखे थे 30 कर्मचारी...CBI ने नीट पेपर लीक मामले में किए नए खुलासे
NEET पेपर लीक मामले में CBI ने कई नए खुलासे किए हैं। पूछताछ में पता चला है कि नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव ने पेपर लीक कराने के लिए 30 लोगों को सैलरी पर रखा हुआ था। वहीं, कई लोगों को तो इस्तेमाल करने के लिए बाइक भी दी गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News