जल्लाद प्रेमी ने खौफनाक तरीके से दी गर्लफ्रेंड को मौत, 35 टुकड़े कर फ्रिज में रखी लाश...5 महीने बाद ऐसे खुला राज

punjabkesari.in Monday, Nov 14, 2022 - 04:14 PM (IST)

नेशनल डेस्क: प्यार में अंधी हुई लड़की को मोहब्बत की ऐसी दर्दनाक सजा मिलेगी उसने शायद कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा। हत्यारे प्रेमी ने अपनी गर्लफ्रेंड को इतनी बेरहमी से मारा कि एक बार तो शैतान की भी रूह कांप उठेगी।

दरअसल, दिल्ली पुलिस ने 5 महीने पहले हुए मर्डर की गुत्थी अब जाकर सुलझाई जिसमें मर्डर की खौफनाक वारदात सामने आई। दरअसल, मई 2022 में दिल्ली के छतरपुर इलाके में एक लड़की का मर्डर हुआ जिसके बाद कातिल प्रेमी ने लड़की के शरीर के 35 टुकड़े कर डाले और किसी को भनक न लगे इसके लिए उसने लड़की के कटे टूकड़ों को एक बड़े फ्रिज में रखा और फिर हर रोज महरौली के जंगल में जाकर एक-एक करके फेंक देता ताकि उसे जानवर खा सके। फिलहाल पुलिस ने  आरोपी आफताब को गिरफ्तार कर लिया है और उसके साथ ही महरौली के जंगल में लड़की के करीब 12 टुकड़ों को भी बरामद कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि आफताब अमीन पूनावाला नामक शख्स शादी का झांसा देकर मुंबई के कॉल सेंटर में काम करने वाली महिला सहकर्मी श्रद्धा वाकर को मुम्बई से दिल्ली लेकर आया। जब श्रद्धा ने शादी का दबाव बनाया तो आफताब ने उसकी हत्या कर शव के कई टुकड़े कर दिए। 

दरअसल, इस लड़की की कातिल प्रेमी से दोस्ती मुंबई के एक कॉल सेंटर में हुई जिसके बाद दोनों का रिश्ता प्यार में बदल गया और प्यार इतना गहरा था कि परिवार ने जब विरोध किया तो दोनों भागकर दिल्ली आ गए, लेकिन य़हां आकर दोनों में शादी को लेकर एक दिन झगड़ा हुआ जिसके बाद लड़की चिल्लाने लगी और लड़के ने इसके लिए लड़की का मुंह हाथ से दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक श्रद्धा के पिता अकसर  बेटी की खबर उसके फेसबुक अकांउट से लेते थे लेकिन जब काफी दिनों से बेटी का अपडेट नहीं मिला तो पिता ने दिल्ली जाकर खबर ली जहां उनकी बेटी रहा करती थी लेकिन वहां फ्लैट पर ताला लगा देखा जिसके बाद पिता ने  मामले की जानकारी पुलिस को दी.

श्रद्धा के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस मुखबिर और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आफताब को ट्रेस किया गया और धर दबोचा।  पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि श्रद्धा उसपर लगातार शादी का दबाव बना रही थी जिसको लेकर उनके बीच में अक्सर झगड़ा होना शुरू हो गया था। जिसके बाद   उसने मई के महीने में बेरहमी से उसकी हत्या कर डाली और शव के टुकड़े कर अलग-अलग जगह पर जंगल में फेंक दिए। पुलिस ने आरोपी आफताब को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। 
  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News