'आतंक मचाना जरूरी है भाई', साक्षी के हत्यारे साहिल की इंस्टा प्रोफाइल पर दिखी सनक...दारू पीने का शौकीन
punjabkesari.in Tuesday, May 30, 2023 - 10:51 AM (IST)

नेशनल डेस्क: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक युवक ने नाबालिग लड़की साक्षी की हत्या बड़ी बेरहमी से की। आरोपी साहिल को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं साहिल की फितरत को उसकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बयां कर रही है कि वो किस तरह का इंसान था। आरोपी साहिल ने चाकू और पत्थर से करीब 40 वार करके साक्षी को मौत के घाट उतार दिया। साक्षी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है जिसमें मृतका के शरीर पर चाकू के 16 जख्म पाए गए हैं, जिसमें 6 जख्म गर्दन और 10 पेट पर हैं।
साहिल की इंस्टाग्राम प्रोफाइल भी सामने आई है जिसमें उसने लिखा है- दारू प्रेमी। उसने काफ रील्स भी बनाई हैं। उसकी हुक्का पीते हुए की भी कई रील हैं। एक रील में वो कहता है 'दुनिया शांति से जीने नहीं देती भाई, आंतक मचाना जरूरी है'। कलाई में कलावा के साथ ही कुछ तस्वीरों में उसे रुद्राक्ष की माला पहने भी देखा जा सकता है। गिरफ्तारी के बाद सामने आई उसकी तस्वीर में भी कलाई में कलावा बंधा नजर आ रहा है।
बुलंदशहर से गिरफ्तार
वहीं दिल्ली पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय आरोपी साहिल को सोमवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया। बुलंदशहर के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बजरंगबली चौरसिया ने बताया कि साहिल बुलंदशहर जनपद के पहासू थाना क्षेत्र के अटरेना गांव में अपनी बुआ के यहां आया था, जहां से उसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपी और मृतका साक्षी के बीच ‘प्रेम संबंध' थे, लेकिन शनिवार को उनमें झगड़ा हो गया था। लड़की रविवार शाम को अपनी सहेली की बेटी के जन्मदिन की पार्टी के लिए खरीदारी करने गई थी, और तभी घनी आबादी वाले इलाके में आरोपी ने उसे रोक लिया और उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, साहिल लड़की से रिश्ते खत्म होने के बाद गुस्से में थे और दोनों के बीच झगड़े ने उसे और आक्रोशित कर दिया, जिसके चलते उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि साक्षी के शरीर पर 34 घाव भी मिले हैं अैर उसकी खोपड़ी फट गई थी।
साहिल ने साक्षी को दी थी धमकी
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को शक था कि साक्षी का उसके पूर्व प्रेमी से संबंध है और उसने कुछ दिन पहले उसे धमकी दी थी कि वह उसे मार डालेगा। उन्होंने कहा, ‘‘शुरुआती जांच से यह भी पता चला है कि साहिल को शक था कि लड़की ने अपने पूर्व प्रेमी से बात करना शुरू कर दिया है और उसका उस लड़के से संबंध है। खबर है कि साक्षी ने अपने पूर्व प्रेमी के नाम का टैटू भी बनवाया हुआ था। उसके हाथ पर प्रवीण नाम का टैटू था।
इसी साल पास की थी 10वीं
साक्षी ने इस साल 10वीं कक्षा की परीक्षा पास की थी और उसके पिता मजदूर हैं। उसके माता-पिता शाहबाद डेरी क्षेत्र की जेजे कॉलोनी के निवासी हैं और उनका एक छोटा बेटा है। उन्होंने कहा कि वह पिछले 15 दिन से अपनी सहेली नीतू के साथ रह रही थी, क्योंकि नीतू का पति काम के सिलसिले में दिल्ली से बाहर था। रविवार की घटना को याद करते हुए दो बच्चों की मां नीतू ने कहा कि साक्षी उसकी बेटी के लिए जन्मदिन की पार्टी आयोजित करने में व्यस्त थी और पास के बाजार से बच्ची के लिए ड्रेस लेने गई थी। नीतू ने दावा किया कि साक्षी और साहिल अक्सर आपस में लड़ते थे, लेकिन उसे उनकी ‘‘दोस्ती'' के बारे में छह महीने पहले ही पता चला था। अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग करते हुए साक्षी के माता-पिता ने आरोपी के लिए मृत्युदंड की मांग की। उन्होंने कहा कि न तो साक्षी ने और न ही उसके दोस्तों ने उन्हें साहिल के बारे में बताया था।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Pradosh Vrat: आज है भाद्रपद मास का अंतिम प्रदोष, ये है पूजा का शुभ मुहूर्त

Pitru Paksha: इस दिन से शुरू होगा पितृ पक्ष, यह है पूरी List

पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन के रुप में मनाई जाती है ईद-ए-मिलाद, जानिए त्योहार की खासियत

Budhwar Ke Achuk Upay: श्री गणेश’ को प्रसन्न करने के लिए इस दिशा में बैठकर करें पूजा, होगा हर सपना पूरा