मुंबई एयरपोर्ट पर प्राइवेट जेट क्रैश, प्लेन में 8 लोग थे सवार
punjabkesari.in Thursday, Sep 14, 2023 - 06:09 PM (IST)

नेशनल डेस्कः मुंबई एयरपोर्ट पर एक प्राइवेट प्लेन क्रैश हो गया। प्लेन में दो क्रू मेंबर समेत 8 लोग सवार थे। सभी को प्लेन से निकालने की कोशिश की जा रही है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के मुताबिक, विमान ने विशाखापट्टनम से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। मुंबई एयरपोर्ट भारी बारिश के कारण विजविलिटी कम होने के कारण प्लेन रनवे से फिसल गया। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण विजविलिटी 700 मीटर से भी कम की रही। जिसके कारण यह हादसा हुआ।
डीजीसीए ने बताया कि विशाखापत्तनम से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाला वीएसआर वेंचर्स लियरजेट 45 विमान वीटी-डीबीएल मुंबई हवाई अड्डे पर रनवे 27 पर उतरते समय रनवे से फिसल गया।विमान में 6 यात्री और 2 क्रू सदस्य सवार थे। भारी बारिश के कारण दृश्यता 700 मीटर थी। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं।
#WATCH | VSR Ventures Learjet 45 aircraft VT-DBL operating flight from Visakhapatnam to Mumbai was involved in runway excursion (veer off) while landing on runway 27 at Mumbai airport. There were 6 passengers and 2 crew members on board. Visibility was 700m with heavy rain. No… pic.twitter.com/KxwNZrcmO5
— ANI (@ANI) September 14, 2023