कल कोलकाता में वामदलों की रैली, लोकसभा चुनाव से पहले आजमाएंगे जोर

punjabkesari.in Saturday, Feb 02, 2019 - 09:20 PM (IST)

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में माकपा के नेतृत्व वाला वाम मोर्चा राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और केन्द्र में भाजपा को सत्ता से हटाने के आह्वान के साथ रविवार को यहां एक रैली का आयोजन करेगा। वाम मोर्चा की यह रैली तीन फरवरी को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगी।

इसी स्थान पर ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस ने गत 19 जनवरी को विपक्षी पाॢटयों की एक मेगा रैली आयोजित की थी। माकपा की राज्य इकाई के सचिव सूर्यकांत मिश्रा ने कहा, ‘‘हम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और केन्द्र में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का आह्वान करेंगे। इस देश के लोग मोदी सरकार से परेशान हो चुके हैं और वे बदलाव चाहते हैं।’’

वाम मोर्चा में माकपा, आरएसपी, भाकपा और फॉरवर्ड ब्लॉक समेत 10 पार्टियां शामिल हैं। रविवार को होने वाली रैली में वाम मोर्चा के वरिष्ठ नेताओं के अलावा जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार भी मुख्य वक्ताओं में शामिल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News