देश भर में कोविड टीकाकरण 161.05 करोड़ तक पहुंचा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

punjabkesari.in Friday, Jan 21, 2022 - 10:56 PM (IST)

नई दिल्लीः कोविड-19 टीकाकरण अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को 371वें दिन देश भर में कुल टीकाकरण 161.05 करोड़ तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार शुक्रवार को शाम सात बजे तक 58 लाख से ज्यादा टीके के डोज दिए गए थे। 

बयान में कहा गया है, ‘टीकाकरण कवरेज आज 161.05 करोड़ (1,61,05,63,199) को पार कर गया है। आज शाम 7 बजे तक 58 लाख (58,37,209) से अधिक टीके के डोज दिए जा चुके हैं।' मंत्रालय ने कहा कि कुछ खास वर्ग को टीके की एहतियाती डोज देने के अभियान के तहत विशेष रूप से पहचाने गए वर्ग के लाभार्थियों के लिए 74,27,700 डोज टीके दिए गए थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News