सरकार बनने के बाद फडणवीस और अजीत पवार की पहली बैठक, किसानो के मुद्दे पर हुई चर्चा

punjabkesari.in Monday, Nov 25, 2019 - 12:36 AM (IST)

मुंबई: दक्षिण मुंबई स्थित अपने घर में रविवार को पूरा दिन बिताने वाले राकांपा नेता और उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने रविवार देर रात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बंद कमरे में मुलाकात की। दोनों नेताओं की शपथ ग्रहण के बाद हुई इस पहली बैठक में किसानों के मुद्दे पर चर्चा हुई। सीएमओ ने ट्वीट कर कहा है कि मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को सहायता प्रदान करने के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री आज इसी मुद्दे पर मुख्य सचिव और वित्त सचिव से बात करेंगे।

इससे पहले रविवार को दिन में उच्चतम न्यायालय ने कांग्रेस, राकांपा और शिवसेना की संयुक्त याचिका पर केंद्र, महाराष्ट्र सरकार, फडणवीस और अजित पवार को नोटिस जारी किया था। इस याचिका में भाजपा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने के राज्यपाल के 23 नवंबर के आदेश को रद्द करने की मांग की गई है। मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर हुई इस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पाटिल, विनोद तावड़े और गिरीश महाजन शामिल थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News