निगम निगम चुनाव : नामांकन आज से, नोट बंदी के चलते किसको मिलेंगे कितने वोट

punjabkesari.in Tuesday, Nov 22, 2016 - 09:48 AM (IST)

चंडीगढ़ : इस बार नगर निगम चुनाव में नोट बंदी का असर पड़ सकता हैं। चुनाव के फैसले के बाद यह साफ़ हो जायेगा की उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 500 और 1000 के पुराने नोट बंद करने का फैसला कितना भाया हैं। कांग्रेस, भाजपा के साथ बसपा भी इसका का फ़ायदा उठा कर वोट बटोरने का प्रयास करेगी। कांग्रेस और भाजपा ने इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। नगर निगम चुनाव 26 वार्डस के लिए18 दिसम्बर को होंगे इसके साथ ही आज 22 नवंबर से नामांकन की प्रक्रिया का कार्य शुरू कर दिया जायेगा। नामांकन भरने की आखिरी तिथि 29 नवंबर तय की गई हैं। हालांकि राजनीतिक दलों का कोई भी उम्मीदवार पहले दिन नामांकन नहीं भरेगा, क्योंकि अब तक किसी दल ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।  कैंपेनिंग 17 दिसम्बर शाम 5 बजे तक की जा सकती है। हर कैंडिडेट अपनी ब्लैक एंड वाइट फोटो देनी होगी क्योंकि इस बार ए.वी.एम. मशीन पर कैंडिडेट की फोटो लगेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News