lockdown: एक छत पर समूह में नमाज पढ़ रहे लोगों का Video आया सामने, पुलिस ने लिया एक्शन

punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2020 - 11:10 AM (IST)

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर के देशों में डर का माहौल बना हुआ है। भारत भी इस जानलेवा वायरस के संक्रमण की चपेट में है। कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 21 दिन का लॉकडाउन किया हुआ है। इसके बावजूद लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर सड़कों पर सरेआम घूम रहे ।


वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छत पर समूह में नमाज पढ़ रहे लोगों का दिखाई दे रहे हैं।  वीडियो सामने आने के बाद पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि उन लोगों को पकड़ने के लिए प्रयास किएजा रहे हैं।

देश में संक्रमितों की संख्या 1800 पार व 41 की मौत
दुनियाभर में कोरोना ने हजारों लोगों की जान ले ली है वहीं भारत में भी यह महामारी तेजी से फैलती जा रही है। भारत में इस खतरनाक वायरस के अब तक कुल लगभग 1975 मामले आ चुके हैं। कुल 51 विदेशी भी इस बीमारी से पीड़ित हैं। अब तक 50 ने कोरोना से जान गंवाई है। वहीं इस बीमारी से 144 लोग ठीक हो गए हैं। पिछले 3-4 दिनों से देश में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News