केरल की मदद से कोरोना को हराएगा महाराष्ट्र, 100 से ज्यादा  डॉक्टर-नर्स आएंगे मुंबई

punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2020 - 03:19 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कोरोना वायरस से लड़ाई में मुंबई के स्वास्थ्यकर्मियों का सहयोग करने के लिए केरल के 100 से अधिक डॉक्टर और नर्स मुंबई आएंगे। तिरुवनंतपुरम के सरकारी मेडिकल कॉलेज के उपाधीक्षक डॉ संतोष कुमार ने बताया कि मुंबई को स्वास्थ्य कर्मचारियों के रूप में अधिक लोगों की जरुरत है। 16 डॉक्टरों की टीम सोमवार तक मुंबई पहुंच जाएगी। कुमार ने कहा कि अगले कुछ दिनों में 50 डॉक्टरों और 100 नर्सों की टीम केरल से मुंबई पहुंच जाएगी।

 

कुमार दो अन्य डॉक्टरों के साथ मुंबई पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि हम सेवन हिल्स अस्पताल में काम करेंगे। यह स्वास्थ्यकर्मियों के लिए सुरक्षित है और उन्हें स्वेच्छा से कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई में अपना सहयोग देना चाहिए। केरल से मुंबई आने वाले सेवारत हैं और सभी ने स्वेच्छा से सहयोग करने की हामी भरी है। कुमार ने कहा कि वह केरल के सरकारी अस्पताल में कार्यरत हैं लेकिन वह भी निजी डॉक्टरों के साथ मुंबई में कोविड-19 से इस संघर्ष में सहयोग के लिए आए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News