मुंबई में घटे कोरोना वायरस के मामले, सामने आए 5,708 नए केस, 12 मरीजों ने तोड़ा दम

punjabkesari.in Thursday, Jan 20, 2022 - 07:47 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मुंबई में कोरोना के दैनिक मामलों में कमी आना शुरू हो गया है। बीते 24 घंटे में यहां कोविड-19 के 5,708 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना से 12 मरीजों ने दम तोड़ दिया है। 15,440 मरीज कोविड संक्रमण से ठीक होकर घरों को चले गए हैं। मुंबई में 22,103 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मुंबई में रिकवरी दर का फाफी अच्छा है, और यह 96 प्रतिशत पहुंच गया है। मुंबई में अभी तक इस घातक वायरस से 16, 500 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। ओवर ऑल ग्राउथ रेट की बात करें तो 13 जनवरी से 19 जनवरी के बीच 0.81 फीसदी दर्ज किया गया है। 

24 जनवरी से खुलेंगे स्कूल
महाराष्ट्र की मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने बृहस्पतिवार को कहा कि 24 जनवरी से राज्य में कक्षा एक से नौवीं तक के स्कूलों में प्रत्यक्ष कक्षाएं फिर से शुरू की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा उन्हें भेजे गए इस आशय के एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘इस संबंध में लिखित निर्देश आज या कल जारी किए जाएंगे।'' महाराष्ट्र में जनवरी के पहले सप्ताह में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि और अत्यधिक संक्रामक ओमीक्रोन स्वरूप के सामने आने के मद्देनजर स्कूल बंद कर दिए गए थे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News