अध्यक्ष बनते ही राहुल गांधी के सामने होगी सबसे बड़ी चुनौती

punjabkesari.in Tuesday, Dec 05, 2017 - 06:05 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राहुल के अध्यक्ष पद संभालते ही उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती अगले एक साल में 8 विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी को तैयार करना होगा। अगले साल राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक के अलावा पूर्वोत्तर के राज्यों नागालैंड, मिजोरम, मेघालय और त्रिपुरा में विधानसभा के चुनाव हैं। इनमें से त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय के चुनाव फरवरी, 2018 में ही हैं। इनमें से मेघालय में कांग्रेस की सरकार है लिहाजा राहुल के सामने यहां सरकार बचाए रखने की चुनौती होगी।
PunjabKesari
इसके अलावा नागालैंड में नागा पीपल फ्रंट की सरकार है जबकि त्रिपुरा में सी.पी.आई. (एम) सत्ता में है। इसके तुरंत बाद अगले साल मई में कर्नाटक में विधानसभा चुनाव हैं। यहां कांग्रेस की ही सरकार है और भाजपा यहां आक्रामक तरीके से चुनाव लडऩे की तैयारी कर रही है, लिहाजा राहुल के सामने यहां सरकार बचाने की चुनौती होगी। इसके बाद अगले साल नवम्बर-दिसम्बर में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के अलावा मिजोरम में चुनाव होंगे। इनमें से मिजोरम में कांग्रेस सत्ता में है जबकि अन्य 3 राज्यों में भाजपा के साथ उसका सीधा मुकाबला होगा लेकिन यह तभी होगा यदि केंद्र सरकार लोकसभा के आम चुनाव तय कार्यक्रम के साथ मार्च-अप्रैल, 2019 में करवाती है। यदि केंद्र सरकार ने इन राज्यों के साथ लोकसभा के चुनाव भी करवा दिए तो चुनौती और बढ़ जाएगी ।

PunjabKesari

त्रिपुरा 


कुल सीटें
60 
सी पी आई
सी पी आई (एम) 49 
कांग्रेस  10 


राजस्थान 


कुल सीटें
200 
भाजपा 163 
कांग्रेस 21 

 

नागालैंड 

कुल सीटें 60 
नागा पीपल फ्रंट 38 
कांग्रेस
आज़ाद
एन सी पी
जे डी यू
भाजपा


मिजोरम 

कुल सीटें 40 
कांग्रेस  34 
मिज़ो नैशनल फ्रंट
मिज़ोरम पीपल कांफ्रेंस 1


मेघालय 

कुल सीटें 60 
कांग्रेस 29
आज़ाद 13 
युनाइटिड डेमोक्रेटिक पार्टी

हिल स्टेट पीपल डेमोक्रेटिक पार्टी

एन सी पी

नैशनल पीपल्स पार्टी 

नार्थ ईस्ट सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी
गारो नैशनल काउन्सिल 


मध्य प्रदेश 


कुल सीटें 
230
भाजपा 165 

कांग्रेस
58 
बसपा
आज़ाद 3  


कर्नाटक 

कुल सीटें

224 

कांग्रेस
122 
भाजपा 40 
जे डी एस 40 
आज़ाद 9
कर्नाटक जनता पक्ष

कर्नाटक मक्क्ल पक्ष


सर्वोदय कर्नाटक पक्ष

समाजवादी पार्टी 


छत्तीसगढ़

कुल सीटें 90
भाजपा  49
कांग्रेस 39
बसपा
आज़ाद 1


 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News