केरल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं- राहुल

punjabkesari.in Friday, Aug 17, 2018 - 10:37 PM (IST)

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल में भयावह बाढ़ से हुए जानमाल के भारी नुकसान पर आज दुख जताया और राज्य के पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ें।


गांधी ने ट्वीट कर कहा,‘‘पूरे केरल और कर्नाटक के कोडागू में भारी बारिश से बहुत तबाही हुई है। यह समय है कि हमारे कार्यकर्ता और नेता कांग्रेस के मूलभूत मूल्यों- सेवा एवं स्नेह का प्रदर्शन करें।‘‘ उन्होंने कहा,‘’कृपया जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए अपने सभी संसाधनों का उपयोग करें।‘‘

PunjabKesari

केरल में बाढ़ की स्थिति को लेकर कल राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की थी और राज्य के लिए विशेष वित्तीय सहायता का आग्रह किया था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News