नेहरू योग को इंटरनेशनल लेवल पर ले गए कांग्रेस के ट्वीट पर बोले थरूर- PM मोदी के क्रेडिट को न भूलें

punjabkesari.in Wednesday, Jun 21, 2023 - 01:25 PM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक खंडित दुनिया को एक साथ लाने के उद्देश्य से यूं तो विभिन्न प्रकार की पहल की हैं लेकिन बुधवार को मनाए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ने अपनी सार्वभौमिक स्वीकृति के साथ विश्व स्तर पर एक अमिट छाप छोड़ी है। पीएम मोदी ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर न्यूयॉर्क से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लोगों को संबोधित किया। वहीं कांग्रेस ने सुबह 7 बजे पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू का एक फोटो शेयर कर योग दिवस पर सियासत शुरू कर दी।

PunjabKesari

कांग्रेस ने नेहरू का शीर्षासन करते हुए फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, 'पंडित नेहरू को धन्यवाद, जिन्होंने योग को लोकप्रिय बनाया और इसे राष्ट्रीय नीति का हिस्सा बनाया। जयराम रमेश ने भी नेहरू के इसी फोटो को शेयर करते हुए ट्वीट किया- यह योग करते हुए देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की तस्वीर है. डिस्कवरी ऑफ इंडिया में पंडित नेहरू ने कहा था, 'पतंजलि की योग प्रणाली शरीर के अनुशासन, मस्तिष्क के विकास के लिए मानसिक और आध्यात्मिक प्रशिक्षण के लिए अनिवार्य है। हालांकि इस ट्वीट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने अब ऐसा ट्वीट कर दिया, जिससे पार्टी की किरकिरी होने लगी है।

PunjabKesari

दरअसल थरूर ने कांग्रेस के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा- बिल्कुल, हमें उनका भी धन्यवाद करना चाहिए जिन्होंने योग को पुनर्जीवित कर लोकप्रिय बनाया, इसमें हमारी सरकार, प्रधानमंत्री, विदेश मंत्रालय शामिल हैं। इन्‍होंने संयुक्त राष्ट्र के जरिए योग दिवस का अंतर्राष्ट्रीयकरण किया। मैं दशकों से कहता आ रहा हूं कि योग हमारी सॉफ्ट पावर का अहम हिस्सा है, इसे मान्यता मिलने पर बहुत अच्छा लगता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Related News