हिमाचल विधानसभा चुनाव : कल सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में ''विजय आशीर्वाद रैली'' करेगी कांग्रेस

punjabkesari.in Wednesday, Nov 09, 2022 - 09:20 PM (IST)

नेशनल डेस्क : कांग्रेस हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों 'विजय आशीर्वाद रैली' करेगी। पार्टी के अनुसार, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा सिरमौर में रैली और फिर शिमला में घर घर जाकर प्रचार करेंगी। इसके साथ ही, सभी विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशी मंदिर में दर्शन करके शक्ति प्रदर्शन करेंगे।

कांग्रेस प्रचार अभियान के अंतिम दिन प्रदेश में एक साथ सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां करने जा रही है। 'बूथ जीतो हिमाचल जीतो' कार्यक्रम के बाद कांग्रेस जनसंपर्क और रैली करने जा रही है। राज्य की सभी 68 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवंबर को मतदान होगा। आठ दिसंबर को मतगणना होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News