पुडुचेरी चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया मेनिफेस्टो, गृहणियों को 1,000 रुपये प्रति माह देने का वादा

punjabkesari.in Sunday, Mar 28, 2021 - 07:58 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी किया है। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में सभी का मुफ्त टीकाकरण करने, ‘नीट' एवं नयी शिक्षा नीति को रद्द करने, गृहणियों के लिए प्रतिमाह 1000 रूपये की सहायता देने, मिलों को फिर से खोलने, शहीदों के परिजन की पेंशन में वृद्धि करने जैसे कई वादे किये हैं।

Image
पूर्व केंद्रीय मत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने रविवार को यहां पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। घोषणा पत्र में किए गए वादे इस प्रकार है..

  • कोविड-19 के मुफ्त टीकाकरण का वादा, जिसका खर्च सरकार उठायेगी
  • घोषणापत्र के अनुसार प्रत्येक परिवार में एक गृहणी को 1000 रूपये प्रति माह की सहायता दी जाएगी
  • मेडिकल कॉलेज दाखिले से संबंधित ‘नीट' परीक्षा की व्यवस्था और नयी शिक्षा नीति को रद्द करने के लिए कदम उठाये जाएंगे
  • पार्टी ने कराईकल में कृषि विश्वविद्यालय एवं केद्रशासित प्रदेश में एक विधि विश्वविद्यालय स्थापित करन का वादा किया है
  • पिछड़ा वर्ग निगम एवं पुडुचेरी आदि द्रविड़ विकास निगम के माध्यम से ऋण लेने वालों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।

Image
घोषणापत्र के मुताबिक नगर निकाय चुनाव तत्काल कराये जायेंगे। पार्टी ने पुडुचेरी विश्वविद्यालय में हर पाठ्यक्रम में 25 सीटें केंद्रशासित प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित करने सहित कई अन्य वादे किये हैं। केंद्रशासित प्रदेश में 30 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। पुडुचेरी में 6 अप्रैल को चुनाव होंगे और 2 मई को इन नतीजों की घोषणा की जाएगी। विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दल प्रचार अभियान में लगे हुए हैं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News