वन अधिकार कानून पर न्यायालय में BJP सरकार बनी मूकदर्शक: राहुल गांधी

punjabkesari.in Thursday, Feb 14, 2019 - 03:26 PM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि उच्चतम न्यायालय में वन अधिकार कानून-2006 को चुनौती देने वाली याचिका के संदर्भ में केंद्र की भाजपा सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।  गांधी ने ट्विटर पर एक खबर शेयर करते हुए कहा,‘‘भाजपा उच्चतम न्यायालय में मूकदर्शक बनी हुई है, जहां वन अधिकार कानून को चुनौती दी जा रही है। वह लाखों आदिवासियों और गरीब किसानों को जंगलों से बाहर निकालने के अपने इरादे का संकेत दे रही है। 

PunjabKesari

राहुल ने कहा,‘‘कांग्रेस हमारे वंचित भाई-बहनों के साथ खड़ी है और इस अन्याय के खिलाफ पूरे दम से लड़ाई लड़ेगी।‘‘ गांधी ने जो खबर शेयर की है उसके मुताबिक वन अधिकार के लिए काम करने वाले संगठनों का आरोप है कि शीर्ष अदालत में वन अधिकार कानून को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान सरकार ने इस कानून का बचाव नहीं किया।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News