ऑफ द रिकार्ड: प्रियंका और वरुण गांधी में लंबी बात

punjabkesari.in Saturday, Jun 30, 2018 - 08:53 AM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की छोटी बहन प्रियंका गांधी आजकल पार्टी की निर्णय प्रक्रिया में बढ़चढ़ कर भाग ले रही हैं। राहुल गांधी द्वारा अपने आधिकारिक आवास 12 तुगलक रोड पर ली जाने वाली सभी महत्वपूर्ण बैठकों में प्रियंका भाग ले रही हैं। 
PunjabKesari
आजकल वह वस्तुत: राहुल की ढाल बनकर काम कर रही हैं तथा उन्हें हर राज्य और हर पार्टी की खबर से अवगत करवा रही हैं। यहां तक कि वह वरुण गांधी से भी बातचीत के दरवाजे खुले रखे हुए हैं। वरुण के साथ उनकी लंबी बातचीत होती है। यही नहीं, वरुण गांधी अब कांग्रेस में आने के अपने प्लान पर काम कर रहे हैं क्योंकि भाजपा हाईकमान उन पर विश्वास नहीं कर रही है। यही हाल उनकी मां मेनका गांधी का है। 
PunjabKesari
हालांकि वह सरकार में मंत्री पद पर हैं बावजूद इसके भाजपा हाईकमान उनसे भी दूरी बनाए हुए है। वह पार्टी के निर्णायक मामलों में कहीं नहीं दिखतीं जबकि उनसे कनिष्ठ महिलाओं जैसे निर्मला सीतारमण व स्मृति ईरानी को पार्टी खासी तवज्जो दे रही है। कांग्रेस में वरुण को वापस लाने की मुहिम शुरू हो गई है। फैसले को अभी अमलीजामा इसलिए नहीं पहनाया जा रहा क्योंकि प्रियंका नहीं चाहती हैं कि पार्टी में 2 शक्ति केंद्र बनें। जहां तक राहुल का सवाल है तो वह वरुण गांधी से पिछले 2 सालों में केवल 2 बार ही मिले और उस दौरान भी उन्होंने उनसे कोई राजनीतिक बात नहीं की।
PunjabKesari
प्रियंका गांधी भाजपा व मोदी पर हमला बोलने के लिए रणनीति तैयार करने में राहुल की सहायता कर रही हैं। हाल ही के महीनों में मोदी पर राहुल के हमलों में जो तीखापन आया है वह सब प्रियंका की ही देन है। प्रियंका और राहुल गांधी मिलकर संयुक्त रूप से उन मुद्दों को उठाते हैं जो मोदी व भाजपा के लिए नुक्सानदायक हों। प्रियंका की सलाह पर ही राहुल ने कई वरिष्ठ नेताओं जैसे हुड्डा व दिग्विजय सिंह जैसों से किनारा किया। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News