PM मोदी ने अभी तक नहीं लागू किया OROP: राहुल गांधी

punjabkesari.in Saturday, Oct 27, 2018 - 05:08 PM (IST)

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व सैनिकों से मुलाकात के दौरान वन रैंक वन पेंशन (OROP) पर मोदी सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय में सैनिकों से मुलाकात के दौरान कहा, "आज हमारी मीटिंग बहुत अच्छी रही। कुछ चीजें सामने आई हैं। वन रैंक वन पेंशन (OROP) मुद्दे पर भी चर्चा हुई और पूर्व सैनिकों ने साफ कहा कि प्रधानमंत्री ने OROP लागू नहीं किया है।"

PunjabKesari

राहुल गांधी ने सेवानिवृत्त सैनिकों के एक समूह से कहा कि सत्ता में आने पर कांग्रेस ’वन रैंक, वन पेंशन’ (ओआरओपी) के मु्द्दे पर किए अपने सभी वादों को पूरा करेगी। पूर्व सैनिकों के साथ बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अगर उनकी पार्टी 2019 के संसदीय चुनाव के बाद सत्ता में आती है तो ओआरओपी सहित सभी मांगें पूरी की जाएंगी। 

PunjabKesari

राफेल जंगी जहाज सौदे के मुद्दे को उठाते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने 30 हजार करोड़ रुपए उद्योगपति अनिल अंबानी को दे दिए, लेकिन सैनिकों की ओआरओपी को पूरा करने से इनकार कर दिया। उन्होंने 30 मिनट तक चली इस बातचीत में कहा कि यह भारी-भरकम राशि ओआरओपी मसले को हल करने के लिए पर्याप्त है। कांग्रेस का आरोप है कि राफेल सौदे मामले में मोदी सरकार अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी के पक्ष में झुकी हुई है। कंपनी इन आरोपों से इनकार कर चुकी है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News