निवेश में गिरावट को लेकर राहुल ने साधा मोदी पर निशाना

punjabkesari.in Friday, Jan 04, 2019 - 11:20 AM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में नया निवेश पिछले 14 वर्षों के सबसे निचले स्तर पर चले जाने को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के नुकसान की दोनों को परवाह नहीं है। 

PunjabKesari

राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा,‘‘चौकीदार और उसके बड़बोले यार दोनों से उनका काम नहीं हो पाता है। एक व्यवस्था संभाल नहीं पाता है। दूसरा अर्थव्यवस्था समझ नहीं पाता है। उन्होंने कहा,‘‘एक सवालों से डर कर भाग जाता है। दूसरा आकर आम को इमली बताता है। देश का नुकसान होता जाता है। पर इसमें उनका क्या जाता है?    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News