अभी PM मोदी को गहरी नींद से जगाना है: राहुल गांधी

punjabkesari.in Wednesday, Dec 19, 2018 - 03:26 PM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों का कर्ज माफ करने की राजनीति को आगे बढाते हुए आज कहा कि असम और गुजरात की सरकारों को उन्होंने जगा दिया है लेकिन अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गहरी नींद से जगाना बाकी है।

PunjabKesari

गांधी ने कहा कि हाल के विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी ने तीन राज्यों में जीत हासिल की और सरकार के गठन के बाद किसानों से किया वादा महज छह घंटे से कम समय में पूरा कर दिखाया। पार्टी ने मध्य प्रदेश तथा राजस्थान में किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा की है।   

PunjabKesari

कांग्रेस सरकारों की इस घोषणा के बाद किसानों को लुभाने की एक तरह से होड़ लग गयी और असम की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा की और गुजरात सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के बिल माफ करने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने ट्वीट किया ‘‘कांग्रेस पार्टी ने असम और गुजरात के  मुख्यमंत्रियों को गहरी नींद से जगा दिया है। प्रधानमंत्री अभी गहरी नींद में हैं। हम उनको भी जगाएंगे।’’ 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News