राहुल से ED की पूछताछ को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, कई नेता व कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए
punjabkesari.in Wednesday, Jun 15, 2022 - 01:32 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ के तीसरे दिन बुधवार को भी विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया। मुख्य विपक्षी दल ने दावा किया कि पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने से रोका जा रहा है तथा सिर्फ दो मुख्यमंत्रियों अशोक गहलोत एवं भूपेश बघेल को ‘24 अकबर रोड' पहुंचने की अनुमति दी गई है। उसने यह भी कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी झुकने वाले नहीं हैं। पार्टी के एक नेता ने बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस और महिला कांग्रेस की कई सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई।
Delhi | Congress leaders including Bhupesh Baghel and KC Venugopal protest outside the AICC office
— ANI (@ANI) June 15, 2022
Police are indulging in goondaism on the directions of the govt. We have never seen such barbarism in the history of India: Congress MP Adhir Ranjan Chowdhury pic.twitter.com/CmgIdIIVed
कई नेता व कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने ईडी मुख्यालय के निकट प्रदर्शन किया। कांग्रेस के अनुसार, सांसद मणिकम टैगोर, ए. चेल्ला कुमार, अमर सिंह और जयकुमार विजय वसंत तथा भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सांसद टैगोर ने कहा कि पार्टी के कई सांसदों को जब कांग्रेस मुख्यालय नहीं जाने दिया गया तो उन्होंने संसद भवन परिसर जाने की कोशिश की ताकि वे महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन कर सकें, लेकिन उन्हें संसद परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस भारतीय जनता पार्टी के ‘एजेंट' की तरह काम कर रही है।
#WATCH | Delhi: Congress workers outside the Enforcement Directorate office burn tires in protest to the ED probe against party leader Rahul Gandhi in the National Herald case. pic.twitter.com/eG3Qnq57oX
— ANI (@ANI) June 15, 2022
क्या यही लोकतंत्र है? संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं- अधीर रंजन चौधरी
लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ‘‘देश में यह क्या हो रहा है? क्या हम ‘बनाना रिपब्लिक' हो चुके हैं? क्या यही लोकतंत्र है? संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।'' छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, ‘‘पहले दिन (सोमवार) 200 लोगों को कांग्रेस मुख्यालय जाने की अनुमति मिली। कल कुछ नेताओं को और आज तो हद हो गई। कहा गया कि केवल दो मुख्यमंत्री ही पार्टी मुख्यालय जा सकते हैं। कर्मचारी भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसा तो कभी नहीं हुआ था।'' कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि पुलिस ने उनके आवास को ‘सील' कर दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आज सुबह से मेरे दिल्ली निवास स्थान को दिल्ली पुलिस ने सील कर रखा हैं, घर पर परिवार के साथ-साथ सैकड़ों समर्थक भी उपस्थित है…क्या दिल्ली में शांतिपूर्ण मार्च प्रदर्शन करना गुनाह है?''