चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोपों पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए गौरव गोगोई
punjabkesari.in Friday, Sep 25, 2026 - 03:10 PM (IST)
गुवाहाटी: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को देश भर में चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में APCC अध्यक्ष गौरव गोगोई के नेतुत्व में असम में विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। गौरव गोगोई ने आरोप लगाया कि "आज जिस प्रकार से लोगों को पता चला है कि ज्ञानेश कुमार ने अपराध किया है तो आज उनको इस्तीफा देना चाहिए और उन पर कानूनी कार्रवाई होना चाहिए और उनको गिरफ्तार करना चाहिए।
उन्होंने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग के कामकाज के खिलाफ व्यापक विरोध और चुनाव कराने में जवाबदेही की मांग के तहत आयोजित किया गया था। यह विरोध प्रदर्शन चुनाव आयोग के कामकाज और स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) प्रक्रिया को लेकर बढ़ते राजनीतिक विवाद के बीच हो रहा है। 'इंडियन एक्सप्रेस' ने गुरुवार को रिपोर्ट दी कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने 10 महीनों में SIR प्रक्रिया से जुड़े फैसलों और आदेशों पर कम से कम 14 बार आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा कि कि चुनाव आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने की अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभाने में विफल रहा है।
"यह कोई आरोप नहीं है; अपराध साबित हो चुका है। उन्होंने देश के खिलाफ देशद्रोह किया है। संविधान ने उन्हें स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी थी। और उन्हें जो शक्तियां मिली हैं, वे संविधान से मिली हैं, BJP से नहीं,"
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि केंद्र ने चुनाव आयोग के अधिकारियों को संरक्षण दिया है और दावा किया कि जानबूझकर वोट हटाए जा सकते हैं या चुनाव के नतीजों में हेरफेर की जा सकती है। "यह अलग बात है कि BJP सरकार ने उन्हें बचाने के लिए सुरक्षा कवच दिया है—ताकि अगर वे कोई... "...अपराध करना, जान-बूझकर किसी का वोट हटा देना, जान-बूझकर जीतने वाले को हरवा देना या हारने वाले को जिता देना; यहाँ तक कि अगर वे पूरे चुनाव की चोरी या सरकार की चोरी की साज़िश रचते हैं; देशद्रोह करने के बाद भी, उनके ख़िलाफ़ कोई आपराधिक या दीवानी मुक़दमा नहीं चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सुरक्षा... मोदी जी ने उन्हें दी है।
#WATCH गुवाहाटी (असम): APCC अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कथित वोट चोरी के खिलाफ विरोध रैली का नेतृत्व किया और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 25, 2026
APCC अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा, "आज जिस प्रकार से लोगों को पता चला है कि ज्ञानेश कुमार ने अपराध किया है तो आज उनको इस्तीफा देना… pic.twitter.com/Z9MPVjFq6F
गौरव गोगोई ने चुनाव आयोग के ख़िलाफ़ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों का भी ज़िक्र किया और कहा कि अधिकारियों को सरकारी गवाह (अप्रूवर) बन जाना चाहिए और सबूत देने चाहिए। "लेकिन राहुल गांधी जी ने तथ्यों और सबूतों के साथ यह साबित कर दिया है कि वे देशद्रोह कर रहे हैं। और उन्होंने उन्हें सरकारी गवाह बनने की सलाह भी दी है—ताकि वे बच सकें, उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस "वोट की चोरी" और "चुनाव की चोरी" के ख़िलाफ़ अपना अभियान जारी रखेगी।
