सहकारी बैंक में धोखाधड़ी का मामला : ED ने सात जगहों पर की छापेमारी

punjabkesari.in Friday, Sep 18, 2026 - 09:37 AM (IST)

रांची : प्रवर्तन निदेशालय ने कथित सहकारी बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मामले में शुक्रवार को झारखंड और ओडिशा में सात स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

अधिकारियों के मुताबिक यह जांच झारखंड राज्य सहकारी बैंक (जेएससीबी) की सरायकेला शाखा में हुए हुई कथित 'धोखाधड़ी' के मामले से जुड़ी है, जिसे व्यवसायी संजय कुमार डालमिया ने बैंक के तत्कालीन अधिकारियों की साठगांठ से अंजाम दिया था। 

उन्होंने बताया कि धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA)के तहत झारखंड और ओडिशा में सात जगहों पर तलाशी ली जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News