मोनेटाइजेशन पॉलिसी को लेकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ  किया प्रदर्शन

punjabkesari.in Thursday, Sep 02, 2021 - 03:34 PM (IST)

ऊधमपुर : केंद्र सरकार द्वारा मोनेटाइजेशन पॉलिसी लागू करने के खिलाफ  यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूथ कांग्रेस के जिला उपप्रधान तीरथ शर्मा की अध्यक्षता में केंद्र सरकार के खिलाफ  जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

 
इस अवसर पर तीरथ शर्मा का कहना था कि सरकार की इस पॉलिसी के तहत सरकार ने धीरे-धीरे देश की संपत्ति अपने कुछ चहेतों को बेचने का काम किया है।  इसका हम विरोध करते हैं, क्योंकि यह देश की संपत्ति है ना कि भाजपा की अपनी संपत्ति है। यह सरकार कांग्रेस को दोष देती है कि कांग्रेस ने 70 वर्षों में क्या किया। यह कांग्रेस थी जिसने 70 वर्षों में देश को ताकतवर देशों के साथ बराबर खड़ा किया परंतु मोदी सरकार ने 7 वर्षों में ही सरकारी संपत्तियां उसमें बी.एस.एन.एल हो, एयर इंडिया, रेलवे, एल.आई.सी, यहां तक कि सरकारी इमारतों को भी निजी हाथों में देने का काम किया है, जिसके खिलाफ हमारे जम्मू कश्मीर के यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष की अगुवाई में जम्मू-कश्मीर के प्रत्येक जिले में सरकार की इस पॉलिसी के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं।  उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन जम्मू कश्मीर के यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब के निर्देशानुसार सरकार के खिलाफ  किया गया है। 


उन्होंने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार अपने मनमाने फैसले लेना बंद करें, नहीं तो आने वाले दिनों में यूथ कांग्रेस की तरफ से इससे भी उग्र प्रदर्शन देखने को मिलेंगे। 
इस मौके पर युवा नेता उमेश दीप, आशीष रैना, विक्रम, अजय कुमार, मोहम्मद सुल्तान, अक्षय कुमार, रोहित, विक्रम जम्बाल आदि मौजूद थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News