संस्कृत के मुस्लिम प्रोफेसर के विरोध पर बरसी प्रियंका गांधी

punjabkesari.in Thursday, Nov 21, 2019 - 03:26 PM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि संस्कृत भाषा में विशालता है और इसमें सब के कल्याण की बात कही गई है इसलिए इस भाषा में शिक्षा देने के लिए किसी जाति या समुदाय के अध्यापक का विरोध गलत है। गांधी ने गुरुवार को ट्वीट किया हमारी भाषाएं और संस्कृति हमारी विशेषता है, हमारी मजबूती है। संस्कृत भाषा में ही लिखा गया है, सर्वे भवन्तु सुखिन:। सर्वे सन्तु निरामया:।  

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा और भारतीय संविधान में विशालता है और यह दोनों किसी को जाति या समुदाय विशेष में बंधकर रहने की इजाजत नहीं देते हैं। उन्होंने कहा इस भाषा में विशालता है। हमारे देश के संविधान में विशालता है। विश्वविद्यालय में संस्कृत कोई भी अध्यापक पढ़ा सकते हैं। 

PunjabKesari

इसके साथ ही उन्होंने एक अखबार में छपी खबर पोस्ट की है जिसमें कहा गया है कि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान में दो सप्ताह पहले सहायक प्रोफसर नियुक्त हुए फिरोज खान की नियुक्ति के बाद कुछ पता नहीं है। एक वर्ग ने उनका विरोध किया था जबकि अब विश्वविद्यायल के कुछ अन्य लोग उनके समर्थन में सामने आ गये हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News