कांग्रेस के स्थापना दिवस पर बीजेपी पर बरसी प्रियंका गांधी, राहुल की विदेश यात्रा को लेकर साधी चुप्पी

Monday, Dec 28, 2020 - 11:27 AM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आज  अपना 136 वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर मुख्यालय पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि सरकार को किसानों की आवाज़ सुननी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान अांदोलन का राजनीतिक साजिश बताना एकदम गलत है। हालांकि इस बीच राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर पूछे गए सवाल पर प्रियंका ने चुप्पी साध ली। 

स्थापना दिवस से एक दिन पहले विदेश रवाना हुए राहुल गांधी 
दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को अपनी संक्षिप्त निजी यात्रा पर विदेश रवाना हो गए हैं। यह नहीं बताया गया कि वह कहां गए हैं। लेकिन पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पुष्टि की कि वह कुछ दिनों तक बाहर रहेंगे। सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी सुबह कतर एयरवेज की उड़ान से इटली में मिलान रवाना हुए। राहुल गांधी की नानी इटली में रहती हैं और वह पहले भी उनसे मिलने गए थे। स्थापना दिवस से पहले  राहुल का विदेश रवाना होना कई सवाल पैदा कर रहा है। 


सरकार को  किसानों से बात करनी चाहिए: प्रियंका गांधी
वहीं प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला जारी करते हुए कहा कि जिस तरह के लफ़्ज वो किसानों के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं ये पाप है। सरकार को  किसानों से बात करनी चाहिए और कानून वापस लेने चाहिए। बता दें कि  कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी  सदस्यों ने पार्टी की राज्य इकाइयों को निर्देश दिया है कि वे ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन करें और युवाओं के साथ जुड़ने के लिए सोशल मीडिया अभियान ‘सेल्फी विद तिरंगा’ चलाएं। 

कब हुई थी कांग्रेस की स्थापना 
बता दें कि 28 दिसंबर 1885 को मुंबई के गोकुलदास तेजपाल संस्कृत महाविद्यालय में कांग्रेस का जन्म हुआ था। स्कॉटलैंड के एक रिटायर्ड अधिकारी एओ ह्यूम ने कांग्रेस पार्टी की स्थापना की थी। साल 1912 में मौत के बाद उन्हें कांग्रेस का संस्थापक घोषित किया गया। कांग्रेस की स्थापना भले ही एक अंग्रेज ने की थी, लेकिन पार्टी का अध्यक्ष भारतीय को चुना गया।

vasudha

Advertising

Related News

''हर भारतीय की आवाज ने मुझे बहुत कुछ सिखाया'', भारत जोड़ो यात्रा की दूसरी वर्षगांठ पर बोले राहुल गांधी

''एक देशद्रोही RSS को नहीं जान सकता'', राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर भड़के गिरिराज सिंह

''लोकसभा नतीजों के बाद कोई भी प्रधानमंत्री से नहीं डरता'', विदेशी धरती से PM मोदी पर बरसे राहुल गांधी

ओडिशा कांड को लेकर राहुल गांधी ने BJP पर साधा निशाना, कहा- भाजपा सरकार में महिला विरोधी अपराध बेकाबू

जिंदगी खटाखट नहीं है'', विदेश मंत्री जयशंकर ने राहुल गांधी पर कसा तंज

''राहुल गांधी का पासपोर्ट रद्द हो'', विदेश में दिए बयान पर भड़के रामदास अठावले

''पप्पू नहीं हैं राहुल गांधी, किसी भी विषय पर गहरी सोच रखने वाले रणनीतिकार हैं'', टेक्सास में बोले सैम पित्रोदा

US में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्रों को पढ़ाया  "विपक्ष का पाठ"

''आरक्षण को 50% से आगे ले जाएंगे'': राहुल गांधी ने टिप्पणी को स्पष्ट किया

राहुल गांधी की US में फिर फिसली जुबान, भारत की राजनीति पर उठाए सवाल, RSS पर साधा निशाना