कांग्रेस ने "भारत यात्रियों" के 14 समूह बनाए, हर समूह को इस नाम से जाना जाएगा

punjabkesari.in Wednesday, Nov 02, 2022 - 10:31 PM (IST)

नई दिल्लीः कांग्रेस ने "भारत जोड़ो यात्रा '' में शामिल अपने "भारत यात्रियों'' और सेवा दल की टीमों को 14 समूहों में बांटा है और इनमें से हर एक समूह को एक स्वतंत्रता सेनानी के नाम से जाना जाएगा। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

पार्टी ने उन करीब 120 यात्रियों को ''भारत यात्री '' नाम दिया है जो सात सितंबर से कन्याकुमारी से आरंभ हुई यात्रा में लगातार शामिल हैं और श्रीनगर तक पदयात्रा करेंगे।

रमेश ने ट्वीट कर बताया कि "भारत यात्रियों " को 14 समूहों में बांटा गया है। इन समूहों का नाम आम्बेडकर, भगत सिंह, गांधी, हार्दिकर, मौलाना आजाद, नेहरू, पेरियार, राजगुरु, सरदार पटेल, सुभाष, प्रियदर्शिनी और राजीव होगा। यह समूह राहुल गांधी से अलग-अलग संवाद करेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News