'सर्जिकल स्ट्राइक' पर बयान देकर अकेले पड़े दिग्विजय, कांग्रेस ने किया किनारा

punjabkesari.in Tuesday, Jan 24, 2023 - 10:46 AM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की ओर से एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे जाने के मुद्दे पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि कांग्रेस का डीएनए ही पाकिस्तान परस्ती का है। चौहान ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस कभी सर्जिकल स्ट्राइक के, कभी रामसेतु और कभी राम के अस्तित्व के सबूत मांगती रहती है। उधर, पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीपी मलिक ने भी दिग्विजय सिंह के बयान पर सवाल खड़े किए हैं. विवाद बढ़ता देख कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के बयान से किनारा कर लिया और इसे उनकी निजी राय बताया. 

सिंह इस समय राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हैं और इस प्रकार के सबूत मांग रहे हैं। वे सेना का मनोबल गिराने का पाप कर रहे हैं। उन्होंने गांधी से जवाब मांगा कि उनकी ये कैसी‘भारत जोड़ो'यात्रा है, जिसमें ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग' उनके साथ है।  गांधी भी सेना पर सवाल उठा रहे हैं। ये देशभक्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि कभी सिंह के राज में मध्यप्रदेश सिमी का गढ़ हुआ करता था। कांग्रेस कम से कम सेना का मनोबल गिराने का पाप ना करे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News